Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 जनपद में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के अंतिम दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज स्थित श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज तथा आर.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा क
Share:
फर्रुखाबाद: शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 जनपद में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के अंतिम दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज स्थित श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज तथा आर.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की पहचान, प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।

सबसे पहले डीएम ने श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार यहां 384 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 327 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा कक्षों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिली।

इसके बाद अधिकारियों ने आर.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि यहां 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस केंद्र पर भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होती पाई गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता के चलते जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा का अंतिम दिन भी सफलतापूर्वक और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ।