Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद: जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई अहम चर्चा

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर संगठन की आगामी योजनाओं, विस्तार कार्यों तथा सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमेंद्र जी (प्रा
Share:
फर्रुखाबाद: जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई अहम चर्चा
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर संगठन की आगामी योजनाओं, विस्तार कार्यों तथा सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमेंद्र जी (प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख) एवं नरेंद्र जी (प्रांत सेवा प्रमुख) उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों, कार्यपद्धति और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विवाह संयोजक अभिषेक, जिला कार्याध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, जिला मंत्री अखिलेश, जिला कोषाध्यक्ष रुक्मंगल, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राहुल, विजय मारवाड़ी , जिला संयोजक सुदीप, जिला सह संयोजक रोहन मिश्रा, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश, जिला मिलन केंद्र प्रमुख श्रवण, जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेंद्र जिला सह संयोजिका रुनझुन दुबे, कांति देवी, प्रवीन अवस्थी, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह, नगर संयोजक साहिल मिश्रा सहित आर्यन मिश्रा, नितिन राजपूत, पंकज शाक्य एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आगामी गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया।