Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 तहसील अमृतपुर के ग्रामसभा अमृतपुर, विकास खंड राजेपुर स्थित संविलियन विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों
Share:
फर्रुखाबाद:ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 तहसील अमृतपुर के ग्रामसभा अमृतपुर, विकास खंड राजेपुर स्थित संविलियन विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ग्राम के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-06 भरने के लिए प्रेरित किया और सभी पात्र नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार अमृतपुर, खंड विकास अधिकारी राजेपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।