Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: निर्माणाधीन थाना कादरीगेट भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना कादरीगेट के निर्माणाधीन भवन एवं थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री जैसे सरिया, सीमेंट आदि क
Share:
फर्रुखाबाद: निर्माणाधीन थाना कादरीगेट भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखा
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना कादरीगेट के निर्माणाधीन भवन एवं थाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री जैसे सरिया, सीमेंट आदि की गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भवन मजबूत और सुरक्षित रूप से तैयार हो सके।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।