Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:विकासखंड नवाबगंज कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को विकासखंड कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से सम
Share:
फर्रुखाबाद:विकासखंड नवाबगंज कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को विकासखंड कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही परिसर में संचालित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमित समीक्षा और निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को उनके कार्यालय में उपलब्ध कंडम वाहन की नीलामी कराने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर स्थलीय निरीक्षण करने तथा स्पेशल क्लोज प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विकासखंड को प्राप्त केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त योजना की ग्रांट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने और परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण कराने के लिए भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने विकासखंड परिसर में स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई की कमी और पत्रावलियों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।