Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: EMT दिवस पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नायकों का सम्मान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले Emergency Medical Technicians (EMT) के सम्मान में आज EMT दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले EMT कर्मियों को
Share:
फर्रुखाबाद: EMT दिवस पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नायकों का सम्मान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले Emergency Medical Technicians (EMT) के सम्मान में आज EMT दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले EMT कर्मियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) सहित क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) ऐश्वर्या उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में गर्व और सम्मान की भावना देखने को मिली, जहां EMT कर्मियों की निष्ठा और सेवा भावना की सराहना की गई।

कार्यक्रम में सोनिका, आकांक्षा, भानु प्रताप, प्रियंका, श्रद्धा, नितेश कुमारी, सोनू, सौरभ, आदेश, जितेंद्र, अमन, प्रमोद कुमार, प्रीति, रजनीश, मोहित कुमार एवं सुनील सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) के बारे में जानकारी भी ली। 108 एम्बुलेंस सेवा के EMT सोनू ने आत्मविश्वास के साथ CPR की विस्तृत और प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित अधिकारी काफी प्रभावित हुए। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक और अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (108/102) विजय चौहान की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, जिनके कुशल समन्वय से आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

यह आयोजन न केवल EMT कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि इसने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत ये कर्मी वास्तव में समाज के सच्चे नायक हैं, जो हर परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।