Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित अर्पिता भारद्वाज को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिले की होनहार बेटी एवं नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित कुमारी अर्पिता भारद्वाज को आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने करकमलों से अर्पिता को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर
Share:
फर्रुखाबाद:नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित अर्पिता भारद्वाज को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिले की होनहार बेटी एवं नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित कुमारी अर्पिता भारद्वाज को आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने करकमलों से अर्पिता को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन के सचिव पारस भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्पिता की इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्ष को भी जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। अर्पिता भारद्वाज की उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे।

अंत में अर्पिता भारद्वाज को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि बेटियां देश और समाज का गौरव हैं तथा उन्हें निरंतर प्रोत्साहन और आशीर्वाद मिलना चाहिए।