Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
भारत

फर्रुखाबाद:चाइनीज मांझे के खिलाफ रेडक्रॉस की जनजागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, फर्रूखाबाद द्वारा चाइनीज मांझे के खिलाफ आयोजित जनजागरूकता रैली को सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन को चाइनीज मांझे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथ
Share:
फर्रुखाबाद:चाइनीज मांझे के खिलाफ रेडक्रॉस की जनजागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, फर्रूखाबाद द्वारा चाइनीज मांझे के खिलाफ आयोजित जनजागरूकता रैली को सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली का उद्देश्य आमजन को चाइनीज मांझे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए जनसहयोग प्राप्त करना रहा। चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने रैली के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।