Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर पंचायत शमसाबाद कार्यालय का किया निरीक्षण, स्वच्छता और अभिलेख व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत शमसाबाद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, स्वच्छता व्यवस
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर पंचायत शमसाबाद कार्यालय का किया निरीक्षण, स्वच्छता और अभिलेख व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत शमसाबाद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, स्वच्छता व्यवस्था तथा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में सभी अभिलेखों का अद्यतन और सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जन्म–मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित साफ-सफाई कराई जाए ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे और लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

उन्होंने निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस दौरान नगर पंचायत शमसाबाद के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।