Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट संग्रह अनुभाग का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संग्रह अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय पत्रावलियों, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने अभिलेखों
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट संग्रह अनुभाग का किया औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संग्रह अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय पत्रावलियों, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड का सही तरीके से संधारण बेहद आवश्यक है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बकायेदारों से प्रभावी वसूली सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व वसूली के मामलों में तेजी लाई जाए तथा शासन की मंशानुसार लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मियों को कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा समयबद्ध तरीके से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से विभागीय कर्मचारियों में हलचल बनी रही।