Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य के निर्माण का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अपने आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण क
Share:
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य के निर्माण का दिया संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अपने आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

वृक्षारोपण के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। ये न केवल स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा जनपद को अधिक हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर भी वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।