Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कायमगंज तहसील का किया औचक निरीक्षण, राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री, उप निबंधक क
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कायमगंज तहसील का किया औचक निरीक्षण, राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री, उप निबंधक कार्यालय एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।

राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, खतौनी अद्यतन, नामांतरण एवं वरासत प्रकरणों की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कायमगंज, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, खुली विद्युत वायरिंग को तत्काल ठीक कराने, दीवारों पर आ रही सीलन दूर करने, शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीन कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।