Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
India

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारीआशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्
Share:
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारीआशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई प्रणाली का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व संग्रह में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, निष्प्रयोज्य वाहनों का मूल्यांकन कराकर उनकी नीलामी सुनिश्चित करने तथा टाइड एवं अनटाइड ग्रांट का शत-प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।