Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तहसील कायमगंज पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में प
Share:
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तहसील कायमगंज पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, भूमि विवाद, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत का गहनता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।