Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद: माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 माघ पूर्णिमा के अवसर पर ढाई घाट मेला क्षेत्र में होने वाले स्नान को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जा
Share:
फर्रुखाबाद: माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 माघ पूर्णिमा के अवसर पर ढाई घाट मेला क्षेत्र में होने वाले स्नान को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए। उन्होंने घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नावों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की संभावना न रहे। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को सतर्क रहकर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा माघ पूर्णिमा स्नान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।