Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध आपूर्ति व “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध आपूर्ति व “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस तथा राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर व्यवस्थाओं की जांच की और वहां उपलब्ध घरेलू गैस सिलेंडर व पेट्रोलियम पदार्थों के स्टॉक की जानकारी ली। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति समयबद्ध तरीके से की जाए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण और निगरानी की जाती रहेगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।