Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
India

फर्रुखाबाद:जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला व केंद्रीय कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जिला जज नीरज कुमार, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार और केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों सहित
Share:
फर्रुखाबाद:जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला व केंद्रीय कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जिला जज नीरज कुमार, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार और केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों सहित पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। जेल चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुरुष और महिला बैरकों में पहुंचकर बंदियों की स्थिति का जायजा लिया तथा जेल परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि कारागारों में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानवाधिकारों से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मिली आवश्यकताओं के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कारागार की व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित बनी रहें।