Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर हमला बताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर
Share:
फर्रुखाबाद: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर हमला बताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर को सौपा एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार पूरे विधि समुदाय का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कई प्रमुख मांगें उठाईं। इनमें लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों का तत्काल निलंबन, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए न्यायालय परिसरों में प्रभावी बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग प्रमुख रही।

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से अधिवक्ताओं में भय और रोष का माहौल है। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायोचित कार्रवाई करने की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में अधिवक्ता सम्मान एवं सुरक्षा की मांग उठाई। घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय में व्यापक नाराजगी देखी जा रही है, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।