Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:अवैध खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। दिनांक 15–16 जनवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना शमसाबाद क्षेत
Share:
फर्रुखाबाद:अवैध खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।

दिनांक 15–16 जनवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना शमसाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से पीली बालू/बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा थाना कायमगंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन अधिकारी द्वारा पकड़ा गया। सभी वाहन बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए।

खनन अधिकारी द्वारा तीनों वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभाग को लगभग 78,000 रुपये की धनराशि जुर्माने के रूप में प्राप्त होने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।