Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज तहसील में 40 साल पुराने जमीन विवाद से परेशान किसान पीपल के पेड़ पर चढ़ा, प्रशासन ने समझाकर उतारा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2026 जनपद के कायमगंज तहसील परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक किसान आत्महत्या के इरादे से पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज तहसील में 40 साल पुराने जमीन विवाद से परेशान किसान पीपल के पेड़ पर चढ़ा, प्रशासन ने समझाकर उतारा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2026 जनपद के कायमगंज तहसील परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक किसान आत्महत्या के इरादे से पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी इंद्रपाल ने आरोप लगाया कि उनकी दादी रेवती के नाम करीब 7.5 बीघा जमीन थी। दादी की मृत्यु के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित रूप से जालसाजी कर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इंद्रपाल का कहना है कि इस जमीन को लेकर पिछले लगभग 40 वर्षों से विवाद चल रहा है।

पीड़ित किसान के अनुसार उनके पिता लड़ैते ने न्याय के लिए तहसील से लेकर कमिश्नरी तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस बीच उनके पिता और मामले की पैरवी कर रहे बड़े भाई वीरपाल का भी निधन हो गया। अब वह अकेले ही इस कानूनी लड़ाई को लड़ रहे हैं। किसान का आरोप है कि विरोधी पक्ष उनके पिता के हिस्से की बची जमीन पर भी कब्जा करने की धमकी दे रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार हर्षित सिंह तथा कोतवाली प्रभारी मदन मोहन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसान से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद किसान सुरक्षित पेड़ से नीचे उतर आया।

एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने इससे पहले उनके समक्ष सीधे तौर पर शिकायत प्रस्तुत नहीं की थी। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।