Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज में ताजिया सड़क पर रखने को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र में ताजिया जुलूस से कई घंटे पहले मुख्य सड़क पर ताजिया रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से तत्काल
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में ताजिया सड़क पर रखने को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र में ताजिया जुलूस से कई घंटे पहले मुख्य सड़क पर ताजिया रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि कायमगंज के मुख्य चौराहे पर जुलूस निकलने से लगभग 26 घंटे पूर्व ताजिया सड़क पर रख दिए जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा सड़क पर रखे गए ताजियों को नहीं हटाया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सड़क जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए तो हिंदू संगठन ताजिया जुलूस का विरोध करेंगे।

हिंदू संगठनों का दावा है कि मुख्य मार्ग पर ताजिया रखे जाने से करीब 268 गांवों का संपर्क और आवागमन प्रभावित होता है। उन्होंने प्रशासन से धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को होने वाली असुविधा को दूर करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संगठन मंत्री ऋषभ, विभाग संयोजक अभिषेक, जिला संरक्षक दिनेश मिश्रा, जिला सहसंयोजक बजरंग दल रोहन मिश्रा, जिला गौरक्षा प्रमुख योगेन्द्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।