Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:दिव्यांग दंपत्ति को मिला रोजगार का सहारा, सपा ने भेंट की दुकान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दिव्यांग रोजगार मिशन के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए नवाबगंज क्षेत्र के सिरमौर बांगर निवासी दिव्यांग प्रभाकर शाक्य को स्वरोजगार हेतु दुकान उपलब्ध कराई गई। प्रभाकर शाक्य और उनकी पत्नी दोनो
Share:
फर्रुखाबाद:दिव्यांग दंपत्ति को मिला रोजगार का सहारा, सपा ने भेंट की दुकान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दिव्यांग रोजगार मिशन के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए नवाबगंज क्षेत्र के सिरमौर बांगर निवासी दिव्यांग प्रभाकर शाक्य को स्वरोजगार हेतु दुकान उपलब्ध कराई गई। प्रभाकर शाक्य और उनकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग हैं और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति का संज्ञान पार्टी पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव के सहयोग से एक लकड़ी की दुकान तैयार कर उसमें दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, साबुन, सर्फ, नमकीन, टॉफी और बिस्किट आदि भरवाकर उनके गांव पहुंचाई गईं।

दुकान का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यही वास्तविक समाजवाद है, जिसमें जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाता है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सदैव गरीब और कमजोर वर्ग के हित में कार्य करती रही है।

जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने इस पहल को पीडीए आंदोलन के लिए मील का पत्थर बताया, वहीं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य पदाधिकारियों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।