Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:डीआईजी ने पांचालघाट का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर परिक्षेत्र ने थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, याताय
Share:
फर्रुखाबाद:डीआईजी ने पांचालघाट का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर परिक्षेत्र ने थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर सतत निगरानी रखी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहे।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी तथा बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।