Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

फर्रुखाबाद:शमशाबाद से दिल्ली के लिए तीन नए बस रूट शुरू कराने की मांग, सभासद जितेन्द्र शाक्य ने विधायक को लिखा पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 शमशाबाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नामित सभासद एवं निशानेबाज जितेन्द्र कुमार शाक्य ने इस संबंध में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार को पत्र भेजकर फर्रुखाबाद से शमश
Share:
फर्रुखाबाद:शमशाबाद से दिल्ली के लिए तीन नए बस रूट शुरू कराने की मांग, सभासद जितेन्द्र शाक्य ने विधायक को लिखा पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 शमशाबाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नामित सभासद एवं निशानेबाज जितेन्द्र कुमार शाक्य ने इस संबंध में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार को पत्र भेजकर फर्रुखाबाद से शमशाबाद होते हुए दिल्ली के लिए तीन नए बस रूट संचालित कराने की मांग की है।

सभासद जितेन्द्र शाक्य ने अपने पत्र में कहा कि शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों को दिल्ली और फर्रुखाबाद आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में अधिकांश लोग निजी वाहनों पर निर्भर हैं, जिससे यात्रा महंगी होने के साथ-साथ असुविधाजनक भी साबित होती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी बस सेवा शुरू की जाती है तो क्षेत्र की हजारों जनता को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

प्रस्तावित तीन बस रूट

सभासद ने पत्र में निम्नलिखित तीन बस रूट संचालित करने का प्रस्ताव रखा है—

पहला रूट: फर्रुखाबाद – चिलसरा – शमशाबाद – दिल्ली (शाम 5 बजे प्रस्थान)

दूसरा रूट: फर्रुखाबाद – बिरिया – डाढ़ा – शमशाबाद – दिल्ली (शाम 4 बजे प्रस्थान)

तीसरा रूट: फर्रुखाबाद – हथियापुर – फैजबाग – शमशाबाद – दिल्ली (शाम 6 बजे प्रस्थान)

समय-सारिणी सार्वजनिक करने की मांग

जितेन्द्र शाक्य ने मांग की है कि सभी बसों की समय-सारिणी जारी कर शमशाबाद थाना चौराहा एवं बस स्टैंड पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि यात्रियों को बसों के संचालन की सही जानकारी मिल सके। साथ ही प्रत्येक बस को शमशाबाद में लगभग 15 मिनट तक रुकने के निर्देश दिए जाएं, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में सुविधा हो।

परिवहन निगम को भी भेजी गई प्रतिलिपि

सभासद ने बताया कि इस मांग पत्र की एक प्रति सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, फर्रुखाबाद को भी भेजी गई है, ताकि विभागीय स्तर पर प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

क्षेत्र के लोगों ने सभासद जितेन्द्र शाक्य की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही इन प्रस्तावित रूटों पर सरकारी बस सेवा शुरू होगी। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होगी।