Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:इटावा–बरेली हाईवे पर डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दिलाया उपचार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर शारदा कोल्ड स्टोर के पास एक डीसीएम और अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और र
Share:
फर्रुखाबाद:इटावा–बरेली हाईवे पर डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दिलाया उपचार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर शारदा कोल्ड स्टोर के पास एक डीसीएम और अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद दोनों अधिकारी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

प्रशासनिक अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सका। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।