Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
Home / News / News
News

फर्रुखाबाद :दबंग कोटेदार की दबंगई ,ग्राम प्रधान को पड़ रही है भारी

ग्राम सभा ढिलावल विकास खण्ड बढ़पुर जनपद फर्रुखाबाद का है. वर्तमान प्रधान ने ग्राम सभा के कोटेदार पति अमन दुबे द्वारा राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी तथा भूतपूर्व प्रधान और उनके भाई प्रताप सिंह द्वारा सरकारी जमीन गाटा सं 146/954 जोकि श्रेणी 6-2 की है पर अबैध कब्ज़ा कर रखा है. जिसकी शिकायत वर्तमान
Share:
Read in your preferred language.
ग्राम सभा ढिलावल विकास खण्ड बढ़पुर जनपद फर्रुखाबाद का है. वर्तमान प्रधान ने ग्राम सभा के कोटेदार पति अमन दुबे द्वारा राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी तथा भूतपूर्व प्रधान और उनके भाई प्रताप सिंह द्वारा सरकारी जमीन गाटा सं 146/954 जोकि श्रेणी 6-2 की है पर अबैध कब्ज़ा कर रखा है. जिसकी शिकायत वर्तमान ग्राम प्रधान (प्रार्थी) होने के नाते की थी . जब से शिकायत हुई है तब से कोटेदार पति अमन दुबे व भूतपूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान को परेशान करते हैं. प्रार्थी द्वारा बताया गया है की ये सभी दबंग हैं और पुलिस के साथ मिलकर झूठे मुकदमे लगाने की धमकी देते हैं . यह पूरा मामला आज फर्रुखाबाद में आए कैबिनेट मंत्री को देने आए प्रार्थना पत्र में .प्रधान ने पत्रकारों को रो-रो कर बताया .