Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

फर्रुखाबाद:बलराम गैस एजेंसी निलंबित होने के बाद उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, पीयूष एजेंसी पर सिलेंडर न देने का आरोप

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में बलराम गैस सर्विस के निलंबन के बाद उससे जुड़े उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्थानांतरित किए गए उपभोक्ताओं को नई एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को म
Share:
फर्रुखाबाद:बलराम गैस एजेंसी निलंबित होने के बाद उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, पीयूष एजेंसी पर सिलेंडर न देने का आरोप
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में बलराम गैस सर्विस के निलंबन के बाद उससे जुड़े उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्थानांतरित किए गए उपभोक्ताओं को नई एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार, बलराम गैस सर्विस के निरस्त होने के बाद उसके उपभोक्ताओं को फर्रुखाबाद स्थित पीयूष गैस एजेंसी से जोड़ा गया है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद जाकर गैस लेने पहुंचते हैं, तो एजेंसी की ओर से यह कहकर मना कर दिया जाता है कि अभी तक कोई लिखित आदेश या उपभोक्ताओं का डाटा प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में बिना आदेश के सिलेंडर वितरण संभव नहीं है।इस स्थिति से परेशान उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने हस्तक्षेप करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सुरेंद्र सिंह यादव को अवगत कराया।राहुल राठौर ने कहा कि पीयूष गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं करा रही है, जिससे आम जनता को कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।वहीं, डीएसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित एजेंसी से बात कर रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही घर-घर गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिलने का इंतजार है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।