Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद:दिव्यांग दंपति की समस्या सुनने कार्यालय से बाहर पहुंचे सीओ अमृतपुर, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2026 जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश द्विवेदी ने संवेदनशीलता एवं जनसेवा की मिसाल पेश की। कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग पति-पत्नी की समस्या सुनने के लिए सीओ स्वयं कार्यालय से बाहर आए और उनके पास पहुंचकर उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना।
Share:
फर्रुखाबाद:दिव्यांग दंपति की समस्या सुनने कार्यालय से बाहर पहुंचे सीओ अमृतपुर, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2026 जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश द्विवेदी ने संवेदनशीलता एवं जनसेवा की मिसाल पेश की। कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग पति-पत्नी की समस्या सुनने के लिए सीओ स्वयं कार्यालय से बाहर आए और उनके पास पहुंचकर उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना।

क्षेत्राधिकारी ने दिव्यांग दंपति की समस्याओं एवं उनकी परिस्थितियों को ध्यानपूर्वक समझते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायत के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

सीओ अमृतपुर के इस मानवीय व्यवहार से जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने सराहना की। पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यालय की औपचारिकताओं से आगे बढ़कर जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना पुलिस की संवेदनशील और जनहितकारी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

क्षेत्राधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।