Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर नदारद मिले; मरीजों की समस्याएं स्वयं सुनीं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावन
Share:
फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर नदारद मिले; मरीजों की समस्याएं स्वयं सुनीं
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान फिजिशियन डॉ. दीपक वर्मा अपने कक्ष में अनुपस्थित मिले, जबकि कई मरीज उनके इंतजार में बैठे हुए थे। डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की और समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक इंतजार कराना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान मित्र काउंटर भी खाली मिला, जिस पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।