Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रूखाबाद:कम्पोजित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंगलवार को विकास खण्ड बढ़पुर के कम्पोजित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, रंगसाजन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय के समस्त अध्यापक उ
Share:
फर्रूखाबाद:कम्पोजित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंगलवार को विकास खण्ड बढ़पुर के कम्पोजित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, रंगसाजन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल 121 छात्र-छात्राओं का नामांकन दर्ज मिला। वहीं कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्धारित 19 पैरामीटर पूर्ण पाए गए। विद्यालय की अवस्थापना संबंधी व्यवस्थाएं भी संतोषजनक मिलीं।

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा था। मेन्यू के अनुसार रसोइयों द्वारा दाल-चावल बनाया जा रहा था। किचन में रखे मसालों की भी जांच की गई, जो कैच कंपनी के सीलबंद डिब्बों में सुरक्षित रखे पाए गए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की स्वच्छता, उपलब्ध सुविधाओं के रख-रखाव तथा शैक्षणिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाध्यापक एवं समस्त अध्यापकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति, कायाकल्प के मानकों की पूर्ति तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर विद्यालय प्रशासन को व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।