Monday, 14 September 2026 | 9:53 PM
India

फर्रुखाबाद:24 घंटे में खुलासा: जीआरपी ने छिनैती का माल बरामद कर शातिर आरोपी को दबोचा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में चोरी एवं छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जीआरपी फर्रुखाबाद की टीम ने छिनैती की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अभि
Share:
फर्रुखाबाद:24 घंटे में खुलासा: जीआरपी ने छिनैती का माल बरामद कर शातिर आरोपी को दबोचा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में चोरी एवं छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जीआरपी फर्रुखाबाद की टीम ने छिनैती की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी व छिनैती का सामान बरामद किया है।

पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी फर्रुखाबाद ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आरिफ पुत्र जमील खां निवासी भारत नगर, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी फर्रुखाबाद में मु.अ.सं. 13/2026 धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन पीली धातु की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन हाथ घड़ियां, चार बिछुए, दो जोड़ी पायल तथा 1400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2026 में जीआरपी फर्रुखाबाद में दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वर्ष 2022 में कानपुर नगर कमिश्नरेट के सजैती थाना क्षेत्र में चोरी से संबंधित मामला भी दर्ज हो चुका है।

इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल धीरज कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।