Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
भारत

फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 पर सदर व कायमगंज विधानसभा में आयोजित हुई बजट चौपाल, सांसद मुकेश राजपूत ने दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 को विधानसभा सदर एवं कायमगंज क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने की तथा संच
Share:
फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 पर सदर व कायमगंज विधानसभा में आयोजित हुई बजट चौपाल, सांसद मुकेश राजपूत ने दी जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 को विधानसभा सदर एवं कायमगंज क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने की तथा संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित द्वारा किया गया।

सदर विधानसभा की बजट चौपाल आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2026 का केंद्रीय बजट सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है, जिसे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापारी, महिलाएं, किसान, नौकरीपेशा मध्यम वर्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला है। बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ तकनीकी रोजगार सृजन और विकास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार भारत को आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद इस बजट में आम नागरिकों के जनकल्याण से जुड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जो देश की प्रगति, समृद्धि और स्थिरता का मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बजट की प्रमुख जानकारियां घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि सरकार ने बजट में आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए हैं, जिससे छोटे व्यापारी और उद्यमी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया कि बजट के बाद जनपद की चारों विधानसभाओं में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों को बजट की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, सुमित कटियार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।