Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती पर संकिसा में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 परमत्थ धम्मा सिक्खाया फाउंडेशन के तत्वाधान में राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद के सहयोग से 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अभिधम्म स्थल संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार, बुद्ध महोत्सव प्रांगण
Share:
फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती पर संकिसा में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 परमत्थ धम्मा सिक्खाया फाउंडेशन के तत्वाधान में राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद के सहयोग से 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अभिधम्म स्थल संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार, बुद्ध महोत्सव प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि “रक्तदान महादान” के उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में सेवा व करुणा की भावना को मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में भाईचारे और मानवता के मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत और सम्यक आचरणयुक्त भारत” के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन और अस्पताल की टीम को क्षेत्रीय लोगों ने साधुवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद है।