Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर फतेहगढ़ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या 02/83-2026/05 दिनांक 05 जनवरी 2026 के
Share:
फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर फतेहगढ़ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या 02/83-2026/05 दिनांक 05 जनवरी 2026 के क्रम में किया जा रहा है।

प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2026 को सायं 6:00 बजे कार्यालय अग्निशमन केंद्र, फतेहगढ़ के परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों एवं संबंधित विभागों की तैयारियों का परीक्षण करना तथा जनसामान्य को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजते ही अग्निशमन केंद्र फतेहगढ़ के आसपास की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैक आउट किया जाएगा तथा नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के निर्देश दिए जाएंगे। हवाई हमले का खतरा समाप्त होने पर ‘ऑल क्लियर’ सायरन दो मिनट तक ऊंची आवाज में बजाया जाएगा।

इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से छोटी आग बुझाने का अभ्यास किया जाएगा, जबकि फायर सर्विस द्वारा फायर टेंडर वाहन से बड़ी आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी, ध्वस्त अथवा क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा तथा गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। अंत में मॉक ड्रिल की समाप्ति की विधिवत घोषणा की जाएगी।

नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी, नागरिक सुरक्षा, फर्रुखाबाद ने जनसामान्य से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।