Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
UP News

फर्रुखाबाद:बराकेशव में भाकियू टिकैत का चौथे दिन भी धरना जारी, 1000 ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2026 ग्राम सभा बराकेशव में चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली और किसानों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। जि
Share:
फर्रुखाबाद:बराकेशव में भाकियू टिकैत का चौथे दिन भी धरना जारी, 1000 ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2026 ग्राम सभा बराकेशव में चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली और किसानों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। जिला संगठन के पदाधिकारियों के अलावा तहसील, ब्लॉक और ग्राम सभा स्तर के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने शासन और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बराकेशव का किसान अब मजबूती से अपने हक की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई।

कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने किसानों में जोश भरते हुए बड़े आंदोलन की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसान 1000 ट्रैक्टरों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं तो प्रत्येक ट्रैक्टर में पर्याप्त राशन की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके।

जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन किसानों से वार्ता नहीं करता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बराकेशव से शुरू हुआ आंदोलन आगे चलकर बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव और बुंदेलखंड-कानपुर जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने भी संगठन के कार्यकर्ताओं से फर्रुखाबाद पहुंचकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया है।

अजय कटियार ने जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय किसानों से वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं के समय उनके साथ क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में किसान जनप्रतिनिधियों से यह सवाल जरूर पूछेंगे कि जब किसानों पर मुकदमे दर्ज हो रहे थे, तब वे कहां थे।

उन्होंने जानकारी दी कि 8 सितंबर को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बाबा राजपाल शर्मा ग्राम सभा बराकेशव में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उनके पहुंचने के बाद आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और संगठन के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाएंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।

धरने का संचालन कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी ने किया, जबकि अध्यक्षता छविनाथ शाक्य ने की। इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, संजीव यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला सचिव बिजनेश यादव, सुग्रीव पाल, जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, दिनेश सिंह, अजयपाल यादव, कश्मीर गंगवार, रामनरेश यादव, अंकेश गंगवार, प्रदीप यादव, बड़े यादव सहित बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर प्रशासन से वार्ता और समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।