Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रशासन से भाकियू नेताओं की वार्ता, राष्ट्रीय नेतृत्व को दी जाएगी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के मुद्दे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह से विस्तृत वार्ता की। बैठक में किसानों की भूमि, म
Share:
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रशासन से भाकियू नेताओं की वार्ता, राष्ट्रीय नेतृत्व को दी जाएगी जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के मुद्दे को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह से विस्तृत वार्ता की।

बैठक में किसानों की भूमि, मुआवजा, पहुंच मार्ग तथा परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्याओं और सुझावों को रखते हुए मांग की कि परियोजना से जुड़े सभी निर्णय किसानों के हितों को ध्यान में रखकर पारदर्शी तरीके से लिए जाएं।

जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई इस लंबी वार्ता की पूरी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व—राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तथा राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन—को शीघ्र अवगत कराई जाएगी, ताकि आगे की रणनीति संगठन स्तर पर तय की जा सके।

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने किसानों की एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन के वरिष्ठ नेताओं नरेश टिकैत और विजेंद्र सिंह यादव के प्रति समर्थन व्यक्त किया तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगामी समय में आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा।