Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, जिसके बाद मिष्ठान वितरण और
Share:
फर्रुखाबाद: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, जिसके बाद मिष्ठान वितरण और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. भूदेव सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई थे और संगठन “राष्ट्र प्रथम, सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के सिद्धांतों और महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर पार्टी को और मजबूत बनाएं।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की 47 वर्षों की यात्रा देश में बड़े बदलावों की गवाह रही है। उन्होंने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर मजबूती से उभर रहा है। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दर्जा हासिल किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया, जबकि पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगोष्ठी के साथ हुआ।