Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, चलाया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर फतेहगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता रात से ही फतेहगढ़ स्थित अंबेडकर मूर्ति तिरा
Share:
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, चलाया स्वच्छता अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर फतेहगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता रात से ही फतेहगढ़ स्थित अंबेडकर मूर्ति तिराहे पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा के आसपास स्वच्छ भारत अभियान चलाकर सफाई कार्य किया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शाम के समय कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल राठौर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाला व्यक्ति एक दिन इतिहास रचता है।

वहीं सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमने बाबा भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और विचारों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त की है।

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक के रूप में सुनील गुप्ता, डी.एस. राठौर (जिला पूर्व महामंत्री) सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता—अमन गुप्ता, सुमित कटियार, आकाश गुप्ता, क्रिश, हर्षित गुप्ता, शोभित तथा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर आदि उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।