Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती पर भाजपा के विधानसभा सम्मेलनों का आयोजन, नेताओं ने संविधान और सामाजिक न्याय पर रखे विचार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की तीन विधानसभाओं में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह” के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों न
Share:
फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती पर भाजपा के विधानसभा सम्मेलनों का आयोजन, नेताओं ने संविधान और सामाजिक न्याय पर रखे विचार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की तीन विधानसभाओं में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह” के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की मजबूती पर जोर दिया।

भोजपुर विधानसभा में हुआ भव्य आयोजन

भोजपुर विधानसभा का सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना डॉ. अंबेडकर के बिना अधूरी है और भाजपा सरकार उनके विचारों से प्रेरित होकर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रही है।

विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में दलित महापुरुषों के सम्मान में कमी आई, जबकि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, जिला मंत्री शिव मोहन सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अरविंद कटियार ने किया।

कायमगंज विधानसभा में भी हुआ सम्मेलन

कायमगंज विधानसभा का सम्मेलन सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गौतम ने की, जबकि संचालन नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने किया।

शिव महेश दुबे ने कहा कि भाजपा संगठन डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर से जुड़े “पंचतीर्थ” का विकास किया है और महिला सशक्तिकरण के लिए नारी वंदन अधिनियम लागू कर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।