Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड बैठक न होने पर भाजपा नेता ने डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड बैठक लंबे समय से आयोजित न किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नामित सभासद जितेंद्र कुमार शाक्य ने जिलाधिकारी फतेहगढ़ को पत्र भेजकर तत्काल बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की है।  जिलाधिकारी को भ
Share:
फर्रुखाबाद: नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड बैठक न होने पर भाजपा नेता ने डीएम से की हस्तक्षेप की मांग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड बैठक लंबे समय से आयोजित न किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नामित सभासद जितेंद्र कुमार शाक्य ने जिलाधिकारी फतेहगढ़ को पत्र भेजकर तत्काल बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की है। 

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड बैठक काफी समय से नहीं बुलाई गई है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से कई बार मौखिक अनुरोध भी किया जा चुका है, लेकिन अब तक बैठक आयोजित नहीं कराई गई। 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि बोर्ड बैठक न होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव लंबित पड़े हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

भाजपा नेता जितेंद्र कुमार शाक्य ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड बैठक शीघ्र बुलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।