Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:बलराम जी गैस एजेंसी निलंबित, उपभोक्ताओं को वैकल्पिक वितरकों से जोड़ा गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बलराम जी गैस एजेंसी की डीलरशिप को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सक्षम अधिकारियों द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पार्टनर देशदीपक (पुत्र स्व. छविराम) के निधन के बाद उ
Share:
फर्रुखाबाद:बलराम जी गैस एजेंसी निलंबित, उपभोक्ताओं को वैकल्पिक वितरकों से जोड़ा गया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बलराम जी गैस एजेंसी की डीलरशिप को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सक्षम अधिकारियों द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पार्टनर देशदीपक (पुत्र स्व. छविराम) के निधन के बाद उनके परिवार और अन्य साझेदारों के बीच उत्पन्न विवाद के चलते यह निर्णय लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित गैस एजेंसी से जुड़े सभी मोहल्लों को अस्थायी रूप से अन्य गैस वितरकों से संबद्ध कर दिया गया है। इन वितरकों को अलग-अलग क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन गैस एजेंसियों को सौंपी गई जिम्मेदारी:

रेलवे रोड स्थित जितेंद्र गैस सर्विस

जसमई दरवाजा रोड स्थित रमा शिव इंडेन गैस सर्विस

निनौआ, फतेहगढ़ स्थित पियूष इंडेन गैस सर्विस

बाजार फर्रुखाबाद स्थित जय भैरव इंडेन गैस सर्विस

इन एजेंसियों के माध्यम से सिविल लाइन, महरूपुर, निनौआ, फूस बंगला, केंद्रीय जेल क्षेत्र सहित कई इलाकों में गैस आपूर्ति जारी रहेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नए संबंधित गैस वितरक से संपर्क कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। साथ ही गैस की बुकिंग कराकर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी।