Monday, 14 September 2026 | 5:34 PM
India

फर्रुखाबाद:कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षुओं को एएसपी ने दिए तकनीकी कार्यों में दक्षता और साइबर सुरक्षा के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 जनपद में चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने आरटीसी के प्रशिक्षुओं को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में तकनीकी कार्यों की बढ़ती उपयोगिता और जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्द
Share:
फर्रुखाबाद:कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षुओं को एएसपी ने दिए तकनीकी कार्यों में दक्षता और साइबर सुरक्षा के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 जनपद में चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने आरटीसी के प्रशिक्षुओं को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में तकनीकी कार्यों की बढ़ती उपयोगिता और जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने CCTNS और ICJS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने डिजिटल अभिलेखों के रख-रखाव, डेटा की शुद्धता तथा आवश्यक सूचनाओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के संबंध में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को साइबर सुरक्षा और डिजिटल गोपनीयता के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी कार्यों को गंभीरता और दक्षता के साथ सीखा जाए, ताकि भविष्य में विभागीय कार्यों का निष्पादन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा सके।

एएसपी ने प्रशिक्षुओं को कार्यों में शुद्धता, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले पुलिस कार्यों में छोटी सी त्रुटि भी महत्वपूर्ण हो सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्य को सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को तकनीकी कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।