Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद : बारावफात जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ने किया नगर क्षेत्र का भ्रमण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2026 बारावफात के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकाले गए जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने जुलूस के मार्ग पर प
Share:
फर्रुखाबाद : बारावफात जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ने किया नगर क्षेत्र का भ्रमण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2026 बारावफात के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकाले गए जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

एएसपी ने जुलूस के मार्ग पर पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की। इस दौरान पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस की सतर्कता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते बारावफात का जुलूस सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील भी की।

अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहा।