Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद :रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रेलवे स्टेशन
Share:
फर्रुखाबाद :रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रेलवे स्टेशन परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उच्च सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जनसामान्य से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे स्टेशन परिसर में किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा संभावित सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटना है।