Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण, एसपी आरती सिंह ने व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार
Share:
फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण, एसपी आरती सिंह ने व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों सहित थाना परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने और कार्यालयी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों (एचएस) तथा टॉप-10 अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने तथा यक्ष ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से अपराध पर नियंत्रण और जनसुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार रखने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षा और न्याय दिलाना है।