Monday, 14 September 2026 | 10:51 PM
UP News

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर मेले में किया जनसमूह को संबोधित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड नवाबगंज में आयोजित समेकित जनकल्याण, जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसम
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर मेले में किया जनसमूह को संबोधित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड नवाबगंज में आयोजित समेकित जनकल्याण, जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

विधायक ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।