Monday, 14 September 2026 | 10:49 PM
UP News

फर्रुखाबाद:फर्जी फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा इल
Share:
फर्रुखाबाद:फर्जी फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा इलाके में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर कई जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।

सपा नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार कर्मचारियों और संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें तत्काल बहाल करने की मांग की।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।