Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
भारत

फर्रूखाबाद:28 फरवरी (शनिवार) को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, 3 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के कारण आदेश जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश के दृष्टिगत दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद सहित प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खुले
Share:
फर्रूखाबाद:28 फरवरी (शनिवार) को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, 3 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के कारण आदेश जारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश के दृष्टिगत दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद सहित प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या 1/1253927/2026 दिनांक 27.02.2026 के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक एवं कोषागार 28 फरवरी (शनिवार) को नियमित रूप से कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देशित किया है कि संबंधित सभी विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में तत्काल कराया जाए, ताकि आमजन को इसकी जानकारी मिल सके।

आदेश की प्रति माननीय जिला जज, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बैंक अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य 28 फरवरी (शनिवार) को संबंधित कार्यालयों में जाकर निस्तारित करा सकते हैं।