Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:अलीगढ़ ग्रुप की इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता टीम तैयार, फतेहगढ़ में होगा मुकाबला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए एस मलिक के निर्देशन में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के दौरान इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ ग्रुप की 10 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित कै
Share:
फर्रुखाबाद:अलीगढ़ ग्रुप की इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता टीम तैयार, फतेहगढ़ में होगा मुकाबला
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए एस मलिक के निर्देशन में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के दौरान इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ ग्रुप की 10 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित कैडेट्स 3 जून से 12 जून तक आयोजित होने वाली इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन आरसीसी फतेहगढ़ में ही किया जाएगा, जिसमें यूपी डायरेक्टरेट के 11 ग्रुपों से लगभग 110 एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज कैडेट्स हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन आईडीएस कैंप के लिए किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष आयोजित इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष भी कैंप कमांडेंट को उम्मीद है कि अलीगढ़ ग्रुप के कैडेट्स ट्रॉफी जीतकर बटालियन का नाम रोशन करेंगे।

शिविर के आठवें दिन जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को कैंप एडजूटेंट कैप्टन बलविंदर सिंह द्वारा सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सेकंड अफसर नरेंद्र कुमार ने फर्स्ट एड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

मीडिया मैनेजर एवं ट्रेनिंग अफसर कैप्टन गिरिजा शंकर ने सूबेदार शैलेन्द्र सिंह के साथ फायरिंग रेंज पर कैडेट्स को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का निरीक्षण कर्नल अमनदीप सिंह खरौड सहित अन्य अधिकारियों ने किया।

कैंप कमांडेंट कर्नल ए एस मलिक ने कैडेट्स को अनुशासन के साथ शूटिंग करने के तरीके बताते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। वहीं सूबेदार मेजर नवीन कुमार ने 26 मई को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जीसीआई अंजलि एवं गुलशन जहां को आवश्यक निर्देश दिए।