Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:आईजीएसएससी शूटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ ग्रुप का दबदबा, लगातार दूसरे वर्ष जीती चैंपियनशिप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) द्वारा संचालित आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) में इस वर्ष भी अलीगढ़ ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
Share:
फर्रुखाबाद:आईजीएसएससी शूटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ ग्रुप का दबदबा, लगातार दूसरे वर्ष जीती चैंपियनशिप
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) द्वारा संचालित आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) में इस वर्ष भी अलीगढ़ ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के दौरान ग्रुप कमांडर ने स्वयं कैडेट्स की निशानेबाजी का निरीक्षण कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया था। इसी प्रेरणा और एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों एवं पीआई स्टाफ के सहयोग से आयोजित फाइनल शूटिंग प्रतियोगिता में अलीगढ़ ग्रुप ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।

प्रतियोगिता में एयर पिस्टल, एयर राइफल एवं .22 राइफल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें 11 ग्रुपों के 110 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (वीएसएम) ने विजेता टीम को शूटिंग ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

जूनियर एवं सीनियर डिवीजन बॉयज वर्ग में अलीगढ़ ग्रुप के कैडेट आयुष त्रिपाठी ने 182 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। गाजियाबाद ग्रुप के कैडेट उत्कर्ष मलिक ने 180 अंक के साथ रजत पदक तथा कैडेट बादल ने 178 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा में गाजियाबाद ग्रुप के उत्कर्ष मलिक, बादल, सत्येंद्र, कनिष्क त्यागी एवं अग्निवेश ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लखनऊ ग्रुप की टीम रनर-अप रही।

गर्ल्स जूनियर एवं सीनियर डिवीजन में अलीगढ़ ग्रुप की कैडेट सरिता ने 187 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बनारस-बी ग्रुप की ध्रुवीचंद्र ने 186 अंक के साथ रजत पदक तथा कैडेट रौनक ने कांस्य पदक जीता।

ओवरऑल गर्ल्स टीम प्रतियोगिता में अलीगढ़ ग्रुप की कैडेट सरिता, ज्योत्सना, सोनम एवं गुड़िया कात्यानी ने 1601 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता और टीम को चैंपियनशिप दिलाई। मेरठ ग्रुप की टीम रनर-अप रही।

एयर पिस्टल बॉयज वर्ग में गाजियाबाद ग्रुप के कैडेट अर्जुन ने 360 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, कानपुर ग्रुप के उत्कर्ष ने 353 अंक के साथ रजत पदक तथा अलीगढ़ ग्रुप के धीरेंद्र ने 314 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। गर्ल्स वर्ग में गाजियाबाद ग्रुप की वंशिका ने 361 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, जान्हवी सिंह ने रजत पदक तथा अलीगढ़ ग्रुप की मांशी ने कांस्य पदक हासिल किया।

एयर राइफल बॉयज प्रतियोगिता में आगरा ग्रुप के देवांग ने 394 अंक के साथ स्वर्ण पदक, बरेली ग्रुप के अंश ने 376 अंक के साथ रजत पदक तथा अलीगढ़ ग्रुप के अतुल ने कांस्य पदक जीता। वहीं गर्ल्स वर्ग में अलीगढ़ ग्रुप की सानिया ने 389 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक तथा प्रियांशी ने 375 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल विनीत त्यागी, कर्नल अमित गनेश, कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़, कैप्टन गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार गिरिराज किशोर, सूबेदार शैलेन्द्र सिंह, सूबेदार दिनेश सिंह सहित 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ का समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।